Mumbai Indians ने चुना अपना नया कप्तान, खुद ट्वीट कर की पुष्टि
Mumbai Indians: वुमन प्रीमियर लीग (WPL 2023) के लिए आज 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इस सीजन कुल 5 फ्रैंचाइज़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है, और सभी पहली बार अपने टीम का चुनाव कर रही हैं। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस इस चीज को लेकर [...
Mumbai Indians: वुमन प्रीमियर लीग (WPL 2023) के लिए आज 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। इस सीजन कुल 5 फ्रैंचाइज़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी है, और सभी पहली बार अपने टीम का चुनाव कर रही हैं। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस इस चीज को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं, कि कौनसा ख़िलाड़ी किस टीम का हिस्सा बनेगा? और किसे कप्तानी मिलेगी। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने तो अपने कप्तान की पुष्टि भी कर दी हैं।
Mumbai Indian ने चुना अपना कप्तान
🇮🇳 Leaders. Legends. Playing for #MumbaiIndians. 💙#OneFamily #AaliRe @ImRo45 @ImHarmanpreet pic.twitter.com/ZDs349TCbT
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 13, 2023
मुंबई की कप्तानी वैसे तो IPL में रोहित शर्मा करते हैं, जिन्होंने इस टीम को सबसे सफल टीम भी बनाया हैं, लेकिन WPL में उन्होंने भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को कप्तान चुना हैं। मुंबई इंडियंस ने नीलामी में हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ की बड़ी रकम देकर ख़रीदा हैं।
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से इसके बाद एक ट्वीट किया गया, जिसमे रोहित शर्मा के साथ ही उनकी तस्वीर भी थी और उन्हें कप्तान बताया गया था।
हरमनप्रीत कौर का करियर
हरमनप्रीत टी20 में अब तक 147 मुकाबले खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 2956 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह बेहतरीन गेंदबाज भी हैं, जो मुश्किल मौके पर विकेट लेने की काबिलियत रखती हैं। हरमनप्रीत इस समय वनडे में 6वें रैंक पर हैं और टी20 में 11वें रैंक पर।
यह भी पढ़ें: