IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच आज दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी कुछ बदलाव है। आइए जानते हैं दोनों टीमों के अंदर क्या बदलाव हुए हैं।
IND vs AUS मैच में श्रेयस अय्यर हुए भारतीय टीम में शामिल
नागपुर के अंदर भारतीय टीम ने पारी और 131 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव को दूसरे मैच में मौका नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। इसके अलावा बाकी टीम आपको वैसे ही देखने को मिलेगी जैसे नागपुर मैच में थी। आज भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव
पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बदलाव हुए हैं। मैट रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को टीम में बुलाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के अंदर स्कॉट बोलैंड को बाहर करके उनकी जगह पर लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज मैट कुन्हेमान को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में आज तीन स्पिनर गेंदबाज देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि नागपुर टेस्ट के अंदर भारतीय टीम में भी तीन स्पिनर गेंदबाज थे।

भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया टीम:
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुचाने, स्टीव स्मिथ, ट्रविस हीड, पीटर हैंड्सकॉब, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, नेथन लियोन, टॉड मर्फी, मैट कुन्हेमान।
यह भी पढ़े:





