भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जल्द ही शुरू होने वाली है। 9 फरवरी से दोनों टीमों के बीच में पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय नागपुर में है और वहां पर पहले टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इनके प्रमुख खिलाड़ी केएल राहुल को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। आइये जानते है क्या है इस खबर की सच्चाई।
केएल राहुल क्यों हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें बीसीसीआई द्वारा केएल राहुल को बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर करने के बारे में बताया गया है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस सीरीज के लिए केएल राहुल एकदम फिट है और सोशल मीडिया पर जो ट्वीट वायरल हो रहा है वह ओरिजिनल नहीं है।
जो ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह पिछली बार हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का है जब केएल राहुल सीरीज से बाहर हो गए थे। अब नई सीरीज शुरू होने से पहले फिर से इस ट्वीट को वायरल किया जा रहा है। जो ट्वीट वायरल हो रहा है वह 5 जनवरी 2021 को बीसीसीआई द्वारा किया गया है।
हाल ही में केएल राहुल की बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी हुई है। 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद केएल राहुल की यह पहली टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज में खेल राहुल से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:





