भारत की महिला अंडर19 टीम ने इस बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने जीत दर्ज की है। टीम की जीत हासिल करने के बाद में अब भारत में इस महिला टीम के लिए काफी ज्यादा खुशी मनाई जा रही है। अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप पहली बार हुआ था जिसमें महिला टीम ने पहली ही बार में सब को अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम के लिए एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमें सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। उन्होंने इस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए एक जबरदस्त स्पीच दी। साथ ही 5 करोड रुपए का चेक इस विजेता टीम को दिया।

सचिन तेंदुलकर ने किया महिला अंडर19 वर्ल्ड कप टीम का स्वागत
बीसीसीआई ने 1 फरवरी 2023 को अंडर19 महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मान देने के लिए एक समारोह आयोजित किया। इसका आयोजन भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे T20 मैच के बाद में किया गया। यहां पर सचिन तेंदुलकर भी आए हुए थे और यहां पर इन्होंने महिला टीम को ₹50000000 नगद इनाम के तौर पर दिए।
“The entire nation will celebrate and cherish your victory”
— BCCI (@BCCI) February 1, 2023
Master Blaster @sachin_rt delivers a speech at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad as the BCCI felicitates the victorious U19 Women’s Team at the #U19T20WorldCup
Listen in here👇👇 #TeamIndia @JayShah pic.twitter.com/7JokVkjOVy
सचिन तेंदुलकर ने महिला टीम के सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि “मैं बधाई देना चाहता हूं अंडर-19 टीम को जिन्होंने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। पूरा देश इस वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है और लोग आने वाले समय में इससे काफी प्रेरणा ले सकेंगे। आपने इस वर्ल्ड कप को जीतकर कई युवा लड़कियों को क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया है। मुझे आशा है कि आगे भी ऐसी ही युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। हमें हमेशा अपने फाउंडेशन को याद रखना चाहिए की कहां से हमने इस जीत की नींव रखी। हमें BCCI के योगदान को याद रखना चाहिए, चाहे वह अध्यक्ष रोजर बिन्नी हों या जय शाह या राजीव शुक्ला।”
यह भी पढ़ें-





