Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हुए अंतिम टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 168 रन से शानदार जीत दर्ज की है। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार 126 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए शानदार 4 विकेट हासिल किये। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में इंडिया के सामने ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाई और 66 रन पर ढेर हो गई।
मैच के बाद आया Shubman Gill का बयान

शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन की पारी खेली। इस पारी में इन्होने 12 चौके और 7 छक्के भी लगाये। शुभमन गिल इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की केटेगरी में आ गए है जिनका क्रिकेट के तीनो ही फॉर्मेट में शतक लग चुका है.
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा की, ”अच्छा लगता है, जब आप प्रैक्टिस करते हैं और इसका आपको फल भी मिल जाता है। मैं बड़ा स्कोर करने के लिए खुद को तैयार कर रहा था। श्रीलंका सीरीज में ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन अब इस सीरीज में रिजल्ट देखकर खुशी हो रही है।”

इसके बाद गिल ने कहा की, ”हर किसी के पास छक्के मारने की अलग तकनीक होती है ऐसे ही मेरी भी है। हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि अपना खेल खेलो बाकी कुछ सोचो मत, हार्दिक मुझे हमेशा स्पोर्ट करते हैं।”
भारत के लिए खेलने के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा की, ”जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो थकान होने का तो सवाल ही नहीं। भारत के लिए खेलना मेरा सपना था और मैं तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा बनकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”





