दीपक चाहर की जबरदस्त गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुना, देखें वीडियो

तिरूवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले पांच विकेट बहुत जल्दी खो दिए। भारत के गेंदबाजों ने खासकर दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया। अर्शदीप सिंह ने तो अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके। जिससे दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ टूट गई।
दीपक चाहर ने भी नई गेंद से कमाल दिखाते हुए अपने पहले दो ओवर में दो विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका ने अपने सभी 5 विकेट स्कोरबोर्ड पर 9 रन के साथ केवल 2.3 ओवर में खो दिए। इस मैच में मुख्य भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया और इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। दीपक ने अपने पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट किया। दीपक ने टेम्बा को जिस गेंद से आउट किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Just Amazing , Indian Bowling Attack Is Too Good ! #INDvsSA#DeepakChahar#ArshDeepSinghpic.twitter.com/PlN3g3fLwR
— Mufaddal Vohra (@ImRohanSharma45) September 28, 2022
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा अपनी टीम को बल्लेबाजी की अच्छी शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका बल्ला दीपक चाहर के खिलाफ काम नहीं कर सका और उन्होंने बहुत जल्दी विकेट गंवा दिया। दीपक ने इस मैच के पहले ओवर में बावुमा को अपनी तेज गेंद पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाहर की गेंद हवा में घूम गई, जिसे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बिल्कुल समझ नहीं पाए। वह गेंद को रोकना चाहता था, लेकिन वह नहीं कर सका और गेंद विकेट में लग गई।
च की पहली पारी में दीपक चाहर को दो, अर्शदीप सिंह को तीन, हर्षल पटेल को दो और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पारी में 8 विकेट खोकर 106 रन ही बना पाई। आपको बता दें कि दीपक चाहर इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबॉय खिलाड़ी के तौर पर टीम में जगह बना चुके हैं।चयनकर्ताओं ने 15 खिलाड़ियों की टीम के अलावा 4 स्टेंडबॉय खिलाड़ी बैकअप के तौर पर शामिल किए हैं।
What a Come back Deepak Chahar! #INDvsSA #ICCRankings #INDvsPAK #RohitSharma𓃵 #BCCI #IndianCricketTeam #TeamIndia #Kohli #ViratKohli𓃵 #deepakchahar #deepakhooda #BreakingNews #ViralVideo #ViralVideos #SouthAfrica #BREAKING
— Abhishek Singh🇮🇳 (@Abhi_The_Hunk) September 28, 2022
VC: @BCCI @StarSportsIndia pic.twitter.com/HjjHXAosGb






