भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में नागपुर के अंदर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज खेल का दूसरा दिन चल रहा है, और इस समय भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाकर खेल रही है। मैदान पर इस समय रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी के सामने पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली है।
ऑस्ट्रेलिया पर लगा बेईमानी का आरोप

इस मैच में विराट कोहली 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम पर बेईमानी के आरोप लगाए गए हैं। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है।
दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर लंच से पहले भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन पर खेल रही थी। जब विराट कोहली लंच के बाद खेलने के लिए आए तो पहले ही बॉल पर आउट हो गए। वायरल वीडियो में यह आरोप लगाया जा रहा है कि स्टीव स्मिथ समेत ऑस्ट्रेलिया की टीम के कई खिलाड़ी उनके बल्ले से छेड़खानी कर रहे हैं। नीचे आप वीडियो में यह सब देख सकते हैं।
— Lokesh pandat (@LokeshS30714400) February 10, 2023
विराट कोहली से इस मैच के अंदर बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन 26 बॉल खेलकर मात्र 12 रन पर आउट हो गए।
यह भी पढ़े:





