भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे में भारत ने 317 रनों से सीरीज को अपने नाम किया जोकि इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने श्रीलंकाई टीम को 391 रनों का लक्ष्य दिया. जिसमे श्रीलंकाई टीम ने मात्र 73 रनों में घुटने टेक दिए.

विराट कोहली का सतक
विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है. विराट कोहली ने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है. कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 46वां शतक रहा. कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. भारत का स्कोर 305/2. 43.3 ओवर का खेल हुआ है.

विराट कोहली बने मैन आफ द मैच और….
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. कप्तान रोहित अर्धशतक से चूक गए. लेकिन शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं. खासकर विराट कोहली ने पिछले चार वनडे में तीसरी बार शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में 113 रनों की शानदार पारी खेली थी. वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कोहली ने नाबाद 166 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जिसके लिए विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया.
मोहमद सिराज का कहर

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए. श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. नुवानिडु फर्नांडो ने 19, कासुन राजिता ने 13 और दासुन शनाका ने 11 रनों की पारी खेली. इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है।






