Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 571 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 186 रन की पारी खेली है। अंतिम क्षणों में अक्सर पटेल ने तेजतर्रार 79 रन की पारी खेली। विराट कोहली के लिए यह शतक बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले 3 साल में उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। शतक लगाने के बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने उनको बधाई दी जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli को दी स्मिथ ने बधाई
विराट कोहली ने अपनी खराब फॉर्म से वापसी करते हुए 186 रन की पारी खेली है। 364 बॉल का सामना करते हुए उन्होंने इस पारी में 15 चौके लगाए हैं। अपना शतक इन्होंने 241 बॉल पर पूरा किया। शतक लगने के बाद विराट कोहली बहुत खुश नजर आए। विपक्षी टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के पास आकर उनको शतक के लिए बधाई दी।
shabaash king for a great knock vs BGT 2023
— javed ansari (@javedan00643948) March 12, 2023
Well Done Bro pic.twitter.com/vIVZ6zH3Gf
WTC के फाइनल के लिए जीत जरुरी
भारतीय टीम के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। अगर यह मैच ड्रॉ होता है अथवा भारतीय टीम हार जाती है तो उसको फाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

चौथे दिन जब भारतीय टीम ऑल आउट हो गई तो अंतिम क्षणों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारतीय गेंदबाजों ने इन 6 ओवर में कसकर गेंदबाजी की लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं निकाल पाए। अब देखना यह है कि पांचवें दिन इस टेस्ट मैच का क्या परिणाम सामने आता है।






