Ben Stokes: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी वेलिंगटन टेस्ट में कीवी टीम ने एतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में न्यूजीलैंड ने फॉलो-ऑन के बावजूद 1 रन से जीत दर्ज कर ली। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में 267 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के साथ ही इस सीरीज को ड्रा करवा दिया।
इस जीत में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो केन विलियमसन बने, जिन्होंने दूसरी पारी में 132 रन बनाए। वहीँ इंग्लैंड की टीम ने अंतिम गेंद तक कोशिश की इस मैच को जीतने की। हालाँकि जेम्स एंडरसन सिर्फ 2 रन पहले ही नील वैगनर का शिकार बने और इंग्लैंड की पारी सिमट गयी।

हार के बाद जश्न मनाते दिखे Ben Stokes
इंग्लैंड की इस हार के बावजूद कप्तान बेन स्टोक्स काफी खुश नजर आ रहे थे। मैच के बाद जब वे मैदान पर आये, तो वे काफी खुश नजर आ रहे थे। उनकी टीम अंतिम गेंद तक इस मैच को जीतने की कोशिश कर रही थी, जो वाकई शानदार था।
TEST CRICKET AT ITS BEST!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 28, 2023
What a victory for New Zealand, after following on! pic.twitter.com/ShtVwUVSCj
मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान स्टोक्स ने बताया कि वह ड्रा के लिए नही, परिणाम के लिए खेलते हैं। स्टोक्स का मानना हैं कि वे टेस्ट मैच को बोरिंग नहीं बनाना चाहते हैं। इसलिए इस मैच में भी उन्होंने पूरी कोशिश की, मैच जीतने की। इससे वे काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें:






