IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 17 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अपने निजी कारणों के चलते कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को इस टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो पेट कमिंस इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में स्टीव स्मिथ एकदिवसीय सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे।
IND vs AUS सीरीज में बदल गए कप्तान

इस सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से हो रही है और दोनों ही टीमों के कप्तान यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे तो वही ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैटकमिंस दूसरे टेस्ट के बाद में अपने घर लौट गए थे। वहां पर उनकी मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब चल रही थी। बाद में खबर सुनने को मिली कि इनकी मां का देहांत हो गया है। ऐसे में अपने निजी कारणों के चलते पेट कमिंस यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में स्टीव स्मिथ को इस टीम की कप्तानी दी गई है।
IND vs AUS टाइम टेबल
पहला वनडे: शुक्रवार, 17 मार्च (मुंबई)
दूसरा वनडे: रविवार, 19 मार्च (विजाग)
तीसरा वनडे: बुधवार, 22 मार्च (चेन्नई)
टीम इंडिया स्क्वाड –
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
टीम ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड –
स्टीव स्मिथ (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
यह भी पढ़े – “खेलता रहा तो रन…!” Rahul Dravid ने लिया Virat Kohli का इंटरव्यू, सामने आये चौंकाने वाले तथ्य






