Mumbai Indians: महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल 26 मार्च को खेला गया था। इस अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। WPL पहली बार आयोजित किया गया था, ऐसे में मुंबई इंडियंस इसकी पहली विनर बन गई है। विनर बनने के बाद इस टीम और इसकी खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई।

Mumbai Indians ने जीता WPL 2023 का खिताब
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बॉल शेष रहते यह जीत 7 विकेट से हासिल कर ली। मैच जीतने के बाद टीम के ऊपर करोड़ों रुपए की प्राइज मनी लुटाई गई है। साथ ही दिल्ली टीम के खिलाड़ियों को भी अच्छा खासा इनाम मिला है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
विजेता मुंबई इंडियंस की टीम को ₹60000000 मिले हैं तो वही रनरअप रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ₹30000000 मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के अवार्ड हेतु सभी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है जिसके लिए हम आपको नीचे टेबल में जानकारी दे रहे हैं।
यह भी पढ़े – KKR की टीम मैनेजमेंट ने की टीम साउथी और शाकिब अल असन की बेइज्जती, Nitish Rana को कप्तानी देकर उड़ाए सबके होश






