DC vs RCB: महिला आईपीएल के अंदर आज दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला हुआ। इस मुकाबले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 163 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यह मैच 60 रन से जीत लिया है। इस मैच के अंदर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने 84 रन की पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया।
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शेफाली वर्मा की 84 रन की पारी और मेग लैनिंग की 72 रन की पारी की बदौलत 223 रन का स्कोर खड़ा किया। इन दोनों ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 162 रन की साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों के सामने और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की सभी गेंदबाज असहाय नजर आई। हीथर नाईट ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। बाकी कोई भी गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के सामने नहीं टिक पाया।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने शुरुआत में अच्छी पारी खेली और ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। लेकिन इन के बाद ज्यादातर बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज तारा नॉरिस ने पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इनकी गेंदबाजी के सामने रॉयल चैलेंजर के कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाए।





