Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में यूपी की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं, जो उनकी टीम के लिए बेहतरीन साबित हो रहा हैं। यह मुकाबला, मुंबई इंडियंस के नजरिये से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उनके पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बने रहने के लिए इस जीत की जरुरत हैं।
पहली बार फ्लॉप हुई Mumbai Indians की बल्लेबाजी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं रही। टॉप आर्डर में सिर्फ हैली मैथ्यूज ही अच्छी पारी खेल पाई। उन्होंने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। हालाँकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष कर रही हैं। यह खबर लिखे जाने तक उनके 98 पर 6 विकेट गिर चुके हैं 16 ओवर में। वहीँ यूपी की तरफ से सोफी एकलस्टोन ने 3 विकेट झटके हैं।
Harmanpreet Kaur का विकेट
ICYMI!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 18, 2023
When @Deepti_Sharma06 got the #MI skipper out!
Follow the match ▶️ https://t.co/6bZ3042C4S #TATAWPL | #MIvUPW pic.twitter.com/fsX0IzxDwj
इस मुकाबले में एक अनोखी घटना भी देखने को मिली। तीसरे अंपायर ने मुंबई इंडियंस की कप्तान को नॉटआउट करार दिया, लेकिन बावजूद इसके उन्हें पवैलियन लौटना पड़ा। दरअसल पारी के 14वें ओवर में जब दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थी, तब ओवर की पहली ही गेंद पर हरमनप्रीत कौर को कैच आउट करार दिया गया। हालाँकि इस पर हरमनप्रीत ने DRS लिया और उन्हें नॉटआउट बताया गया। हालांकि अगली ही गेंद पर जब वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थी, तब उन्होंने अपना कैच सिमरन शैख़ को थमा दिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार DRS का DRS और बदल गया थर्ड अंपायर का निर्णय, WPL में अनोखी घटना का वीडियो वायरल





