Suresh Raina: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों कतर में खेली जा रही लीजेंड्स लीग में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरेश रैना ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से 15 अगस्त साल 2015 में संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद भी ये लगातार प्रैक्टिस करते रहते हैं। हाल ही में इनको कतर में खेली जा रही लीग के अंदर खेलते हुए देखा गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर इन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का मजाक उड़ा दिया है। जिसकी वजह से इंटरनेट पर चर्चा हो रही है।

Suresh Raina ने की शाहिद अफरीदी की बेइज्जती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर सुरेश रैना से संन्यास लेने के बाद भी दोबारा से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी के बारे में पूछा तो सुरेश रैना ने हंसते हुए जवाब दिया कि, “मैं सुरेश रैना हूं, शाहिद अफरीदी नहीं।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन फिर से पाकिस्तानी टीम में वापसी कर जाते हैं।

15 मार्च को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच में मैच खेला गया था जिसमे सुरेश रैना ने जबरदस्त 41 बॉल पर 49 रन बनाये थे। लेकिन इसके बाद भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके और 3 विकेट से हार मिल गई। गौतम गंभीर इस मैच में नहीं खेले थे और उनके स्थान पर स्पिनर हरभजन सिंह को कप्तानी दी गई थी।
सुरेश रैना ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और 205 मैच खेलकर कुल 5528 रन बनाये है। इन्होने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेले है।
यह भी पढ़े – MS Dhoni ने लगाया No Look 6, बाहुबली डोले दिखाकर मचा दिया धमाल, इस बार का IPL होगा स्पेशल






