Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मुकाबला आज गुजरात में शुरू हो चुका हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं, जो उनके लिए सही साबित होता भी नजर आ रहा हैं। हालाँकि लाइव मैच के दौरान उनकी कुछ हरकतें देखकर भारतीय खिलाड़ी परेशान नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया को मिली मजबूत शुरुआत

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उन्हें एक मजबूत शुरुआत भी मिली और पहले 15 ओवर तक भारतीय गेंदबाज कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। हालाँकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट लगातार गिरे। मगर फिर भी ऑस्ट्रेलिया इस समय एक मजबूत स्थिति में नजर आ रहा हैं। ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा खबर लिखे जाने तक अपना अर्द्धशतक पूर्ण कर चुके हैं। वहीँ स्टीव स्मिथ भी 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
Steve Smith ने किया भारतीय टीम को परेशान
Australia walo ke nakhre or drame dekho…. pic.twitter.com/vFzU8AYR5Y
— javed ansari (@javedan00643948) March 9, 2023
हमेशा अपनी अलग रणनीति के लिए मशहूर स्मिथ मैच के दौरान भारतीय खिलाडिओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मोहम्मद शमी के ओवर के दौरान उन्होंने कई बार उन्हें बीच में ही रोक दिया, और अंपायर से साइड स्क्रीन के बारे में बात करने लगे। स्मिथ की इस हरकत से मोहम्मद शमी गुस्से में नजर आये और रोहित शर्मा ने भी अंपायर को शिकायत की।
यह भी पढ़ें: VIDEO: कैमरे में रिकॉर्ड हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता, Steve Smith ने पकड़ा पुजारा का अविश्वनीय कैच





