IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालाँकि बावजूद इसके, इस समय भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही हैं।
IND vs AUS: रोहित शर्मा करेंगे वापसी

इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के निरंतर वनडे कप्तान रोहित शर्मा को पहले मैच से आराम दिया गया था। हालाँकि दूसरे मैच में उनकी उनकी वापसी तय हैं, जिसके चलते अब हार्दिक पांड्या को वनडे की कप्तानी से हाथ धोना पड़ेगा। वहीँ यह मुकाबला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी रहेगा, क्योंकि इसे जीतने के साथ ही वह ये सीरीज भी अपने नाम कर सकते हैं।
ईशान किशन की होगी छुट्टी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ईशान किशन को पूरी सीरीज बेंच पर गुजारनी पड़ी थी। हालाँकि वनडे सीरीज में जब उन्हें रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में मौका मिला, तब भी वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीँ पिछले लंबे समय से ख़राब फॉर्म से गुजर रहे केएल राहुल ने पहले मैच में 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।
ऐसे में रोहित शर्मा की वापसी के साथ ही ईशान किशन का पत्ता भारतीय टीम से कट जाएगा। भारतीय टीम पहले ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी केएल राहुल को सौंप चुकी हैं। ऐसे में उन्हें टीम से हटाने का कोई भी तुक नहीं बनता हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली की इस गलती से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, फिर लगाया शानदार शतक






