IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वन डे क्रिकेट सीरीज का तीसरा मैच आज यानि 24 जनवरी को 1:30 बजे से होल्कर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला जाना है । हालांकि इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच खेले गए दो वन डे मैचों में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को दोनों बार शिकस्त दी है और इस टूर्नामेंट में 2-0 की बढ़त के साथ ही वन डे सीरीज पर भी अपना कब्जा कर लिया है ।

इन खिलाड़ियों पर हैं देश की निगाहें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल , अपने अनोखे अंदाज में क्रिकेट खेलने वाले स्टार खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव , तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली पर पूरे देश की निगाहें हैं ।
खिलाड़ी बदल सकते हैं कप्तान
सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने अनुसार टीम में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं ।
दोनों टीमों के खिलाड़ी
इस सीरीज के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है ।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलेन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनेर.





