Surya Kumar Yadav in Mahakal: सूर्य कुमार यादव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस समय न केवल भारतीयों के बल्कि पूरी दुनिया के दिलों पर राज कर रहे हैं। सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों को बगैर कापी किए अनोखे अंदाज में शाट खेलने वाले यादव इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में इंदौर में आयोजित होने वाले अंतिम मैच से पहले क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव , वासिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने उज्जैन जाकर बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किया ।

अलग परिधान में नजर आए क्रिकेटर
उज्जैन महाकाल के मंदिर में दर्शन करते समय तीनों खिलाड़ी एक अलग परिवेश में नजर आए । मंदिर में पूजा करते समय तीनों ने धोती और सोला पहन रखा था । तीनों ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की है और बाबा महाकाल के मंदिर में होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। प्रसिद्ध क्रिकेटर को बाबा महाकाल के मंदिर में देखते ही मंदिर के पुजारी सहित आस पास के लोगों ने हर हर महादेव के नाम का जयकारा भी लगाया ।
ऋषभ पंत के लिए किया प्रार्थना
बाबा महाकाल के मंदिर में पूजन अर्चन के बाद खिलाड़ियों ने पत्रकारों से भी बात चीत की जिसमें उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है ।
इस मैच पर भी नजर
मैच के बारे में बात करते हुए खिलाड़ियों ने बताया कि आने वाला हर मैच उनके लिए अहम है । यादव ने बताया भले ही न्यूजीलैंड से हो रही वनडे सीरीज भारत जीत चुका है लेकिन हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और हम लोग क्लीन स्वीप करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मैच 24 जनवरी को होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा । अभी तक भारत ने में 2-0 से बढ़त बनाई हुई है । पहले वन डे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों और दूसरे मैच में 8 विकेट से शिकस्त दी थी ।






