Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग यानी WPL का आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बिलकुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ। गुजरात की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना सकी।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा

इस मुकाबले की पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा रहा। खास तौर पर साउथ अफ्रीका की खिलाडी मारिजान काप का। काप ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने शुरूआती 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही शिखा पांडे ने भी इस मुकाबले में 3 विकेट झटके।
Jemimah Rodrigues का डांस वीडियो वायरल
M09- GG vs DC: Tanuja Kanwer Wicket https://t.co/rKsuSaHyw3
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 11, 2023
इस मुकाबले में एक समय पर किम गार्थ और तनुजा कँवर के बीच अच्छी साझेदार पनप रही थी। हालाँकि शिखा पांडे की गेंद पर जेमिमा रोड्रिक्स ने कैच पकड़ा और तनुजा कँवर को 13 रन बनाकर पवैलियन लौटना पड़ा। इस दौरान जेमिमा रोड्रिक्स ने कैच पकड़ते ही जबरदस्त डांस भी किया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: गुजरात जायंट्स की मेंटर बनने पर झूम उठी Mithali Raj, वायरल हुआ डांस का वीडियो





