KL Rahul wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी के एल राहुल और बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री आथिया शेट्टी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए । मुंबई में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी के घर पर आयोजित इस शादी समारोह में देश भर के तमाम वीआईपी मेहमान शामिल हुए । इस मौके पर के एल राहुल ने तस्वीरे भी साझा की है।

के एल राहुल ने शेयर की तस्वीरें , मांगा आशीर्वाद
शादी के बाद के एल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की । खूबसूरत सी तस्वीरों के कैप्सन में के एल राहुल ने आथिया के लिए लिखा कि मैं तुम्हारी रोशनी में प्यार कैसे किया जाता है ये सीखना चाहता हूं । कैप्सन के नीचे के एल राहुल ने उन सभी का धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शोशल मीडिया के माध्यम से आने वाले शुभकामनाओं के लिए लोगों का आशीर्वाद भी मांगा ।
शादी में करीबी लोग ही हुए शामिल
शादी समारोह के अवसर पर आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि ये रिसेप्शन हम लोगों ने बहुत बड़ा नहीं रखा और शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए । सुनील शेट्टी ने सभी पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी और शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों का शुक्रिया कहा ।
सेलीब्रिटीज की मिली शुभकामनाएं
के एल राहुल की इस पोस्ट के बाद देश भर के बालीवुड सितारे तथा क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने शोशल मीडिया के माध्यम से खूबसूरत जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं । मुख्य रूप से शुभकामनाएं देने वालों में अनुष्का शर्मा , आलिया भट्ट , अनन्या पांडे व विराट कोहली शामिल हैं ।






