Mohammed Shami: मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच में चल रहा कोर्ट केस अब एक नए मुकाम पर आ पहुंचा है. कोलकाता की अलीपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मोहम्मद शमी को 50 हजार रूपये हर महीने अपनी पत्नी को एलिमनी के रूप में देने का आदेश सुनाया है. जिला न्यायाधीश ने रकम शमी की पत्नी और बेटी के भरण पोषण के लिए देने के लिए कहा है. कोर्ट के आदेश के अनुसार अब मोहम्मद शमी हर महीने की 10 तारीख को यह रकम पत्नी को देंगे.
Mohammed Shami को देने होंगे लाखों रूपये हर महीने

इससे पहले भी कोर्ट ने 2018 में एक आदेश सुनाया था जिसके अनुसार इनकी बेटी के भरण पोषण के लिए हर महीने 80 हजार रूपये का भुगतान कर रहे है. अब नए आदेश के बाद मोहम्मद शमी को कुल 1.30 लाख रूपये हर महीने अपनी बेटी और पत्नी को देने होंगे. कोर्ट में बताया गया की पिछले साल मोहम्मद शमी ने 7 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की है.
Mohammed Shami ने पिछले साल कमाए इतने करोड़
मोहम्मद शमी द्वारा अर्जी लगाई गई थी की उनकी पत्नी हर महीने 10 लाख रूपये कमाती है. इस बात का कोर्ट को कोई भी सबूत नहीं मिला तो इस याचिका को ख़ारिज कर दिया गया. इससे पहले 2018 में हसीन जहाँ ने शमी से हर महीने 7 लाख रूपये की डिमांड की थी और इसके अलावा अपनी बेटी के लिए भी हर महीने 3 लाख रूपये की डिमांड की थी. जवाब में शमी (Mohammed Shami) ने कहा था की हसीन जहाँ हर महीने मॉडलिंग करके लाखों रूपये की कमाई करती है. इसके बाद हसीन जहाँ ने इस याचिका को कोर्ट में चुनौती दी थी.

अब हसीन जहाँ 50 हजार रूपये महीने की एलिमनी से संतुष्ट नहीं है. इस फैले को आगे ये कोर्ट में दोबारा चुनौती देने वाली है. आपको बता दे की यह केस 5 साल से चल रहा है जिसमे हसीन जहाँ ने शमी पर घरेलु हिंसा के आरोप लगाये थे.
यह भी पढ़ें-






