Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मुंबई में खेला गया था। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अब मोहम्मद शमी ने कंगारू बल्लेबाजों को चेतावनी दी हैं।
Mohammed Shami की चेतावनी

मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए थे और 2 मेडन ओवर भी डाले थे। उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 188 रनों पर सिमट गयी थी। अब दूसरे वनडे मैच से पहले भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दी हैं।
शमी से जब पूछा गया कि, क्या पाटा पिचों के कारण अब गेंदबाजों को मुश्किल होने लगी हैं, तो पर उनका जवाब बेहतरीन था। “भारत ने एक टीम के रूप में हर प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। व्हाइट बॉल में परिस्थितियाँ अलग होती हैं। इस प्रारूप में आपको नौ बॉल पर फ्री हिट मिलती हैं, जिस पर आप आउट भी नहीं हो सकते। यह तो हर प्रारूप के हिसाब से बदलता हैं,” शमी ने अपने जवाब में कहा।
शमी ने इस दौरान कंगारू बल्लेबाजों को चेतावनी भी दे डाली। “हमने कंगारुओं को घर में जाकर हराया हैं। तो अपने घर में इस बारे में चिंता करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता हैं। इसलिए जब हम खेल रहे हैं, तो चिंता की कोई बात ही नहीं हैं,” शमी ने कहा।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने उतारा भारत के झंडे वाला हेलमेट तो भड़क गए फैंस, सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई






