Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर दखेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर दिया। उसके बाद खेलने आये मिचेल मार्श ने तेज तर्रार पारी खेली लेकिन रविन्द्र जड़ेजा ने उन्हें आउट करके भारत को सफलता दिलाई। मध्यम ओवर में गेंदबाजी करने आये मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़कर रख दी। इन्होने 14 बॉल के अन्दर बिना कोई रन दिए 3 विकेट ले लिए। अब इनके द्वारा लिए गए विकेट का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

Mohammed Shami ने 14 बॉल में लिए 3 विकेट
मोहम्मद शमी ने 27.5 ओवर में जोश इंग्लिश को बोल्ड किया। उसके बाद अगले ही ओवर में इन्होने कैमरून ग्रीन को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया के मध्यम क्रम को तहस नहस कर दिया। उसके बाद आलराउंडर मार्कस स्तोइनिस भी मोहम्मद शमी का शिकार बने। 3 विकेट के दौरान मोहम्मद शमी ने लगातार 14 डॉट बॉल डाली जिसमे 3 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी द्वारा बोल्ड किये गए विकेट का वीडियो इन्टरनेट पर वायरल हो गया है।
IND vs AUS: Mohammed Shami की कातिलाना गेंदबाजी, Marcus Stoinis चारों खाने चित, देखें video pic.twitter.com/hLZZ2k6jIY
— Gujarati Sunny (@GujaratiSunny1) March 17, 2023
#INDvAUS
— The Field (@thefield_in) March 17, 2023
Few better sights than Mohammed Shami on song 🔥
📹 BCCI pic.twitter.com/tVSwS7BleF
ऑस्ट्रेलिया की पारी 188 पर सिमटी
भारतीय गेंदबाजों को इस मैच की शुरुआत में भले ही थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में वापसी करते हुए इन्होने ऑस्ट्रेलिया के बैक टू बैक विकेट निकाले है। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और रविन्द्र जड़ेजा ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये है। ऑस्ट्रेलिया के अंतिम 6 विकेट सिर्फ 19 रन जोड़कर गिर गए।






