MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। आईपीएल 2023 के अंदर हमें महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं। पिछली बार इन्होंने साल 2019 में क्रिकेट खेला था उसके बाद कोरोनावायरस के चलते काफी समय तक इन्होंने क्रिकेट नहीं खेली है। करीब 1 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए अब खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इस समय महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में है और आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी लंबे लंबे छक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के अंदर महेंद्र सिंह धोनी नेट पर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस समय झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं जहां पर प्रत्येक गेंदबाज पर चौके और छक्कों की बौछार देखने को मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने इस आखिरी आईपीएल का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं।
Dhoni smashing the ball 🏏💥@MSDhoni #MSDhoni @ChennaiIPL pic.twitter.com/C4qSIq2UJ3
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) March 4, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार आईपीएल खेल रही थी तब से महेंद्र सिंह धोनी इससे जुड़े हुए हैं। इन्होंने एक बार भी दूसरी टीम की तरफ नहीं देखा है। अब तक पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचा चुके हैं जिसमें से चार बार चेन्नई ने खिताब जीता है। 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया। लेकिन उनके खराब प्रदर्शन के बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया गया था।






