Mumbai Indians: महिला प्रीमियर लीग में आज फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में अब तक घरेलु टीम मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार साबित किया हैं। हालाँकि इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की युवा खिलाड़ी राधा यादव ने तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
राधा यादव की तूफानी पारी
@DelhiCapitals https://t.co/f0i9eEO28Z
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 26, 2023
इस मुकाबले में एक समय मुश्किल में नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स को राधा यादव ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। राधा ने इस मुकाबले में मात्र 12 गेंद खेली और ताबड़तोड़ 27 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। यह दोनों छक्के पारी की अंतिम गेंद पर आए, जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी उम्मीद खो चुकी हैं।
Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन

फिलहाल मैच की बात करे तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाया हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 131 रन बना सकी। इस दौरान उनके टॉप 7 बल्लेबाजों में कप्तान मेग लेनिंग ही इकलौती थी, जिन्होंने 20 से अधिक रन बनाए थे। हालाँकि अंत में शिखा पांडे और राधा यादव की नाबाद पारियां टीम के लिए महत्वपूर्ण रही। इस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईसी वॉन्ग और हैली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट झटके। वहीं अमेलिया केर को 2 विकेट मिले।





