Mumbai Indians: आईपीएल 2023 शुरू होने में सिर्फ 1 दिन बाकी रह गया है। इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए सभी टीम जी तोड़ कोशिश करती हुई नजर आएंगी। सभी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और सब इस आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस लीग की सबसे सफल टीम है। एक बार फिर से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए कोशिश करती हुई नजर आएगी।
Mumbai Indians की टीम में शामिल हुए डेवाल्ड ब्रेविस
मुंबई इंडियंस की टीम में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया गया है। 35 बॉल में T20 लीग के अंदर इन्होंने शतक जड़कर सभी के होश उड़ा दिए थे। यह बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्का लगाता है और नो लुक शॉट के लिए फेमस है। बिना देखे ही यह खिलाड़ी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने में माहिर है।

दक्षिण अफ्रीका T20 लीग के अंदर इन्होंने 57 गेंदों पर 162 रन की पारी खेल कर सबको हैरान कर दिया था। इस पारी की वजह से यह खिलाड़ी T20 का सुपरस्टार बन गया है। लोग इन्हें बेबी एबी की उपाधि देते हैं।
पिछले साल आईपीएल में आए थे नजर
डेवाल्ड ब्रेविस आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। 7 मैचों में में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन में तो इनका स्कोर हाईएस्ट 49 रन रहा था। लेकिन इस बार सबका गर्दा उड़ा सकते हैं। जिस प्रकार से इन्होंने दक्षिण अफ्रीका T20 लीग के अंदर प्रदर्शन किया है वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद इनसे इस बार के आईपीएल में रहेगी।
यह भी पढ़े – IPL 2023 में ऐसी होगी Delhi Capitals की प्लेइंग XI, डेविड वार्नर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका





