Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की लंबे समय बाद टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी हुई है. अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी इस खिलाड़ी को टीम से इतने दिन तक बाहर रखा गया. ऐसे में पृथ्वी शॉ इतने टीम में इतने दिन बाद वापसी की वजह से खुश होने चाहिए लेकिन ऐसा है नहीं. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का दिल टूट चुका है क्योकि इन्हें प्यार में धोखा मिला है. इनकी गर्लफ्रेंड प्राची शाह ने इनको छोड़कर किसी अन्य लड़के को अपना जीवनसाथी चुनने का फैसला किया है. इतना ही नहीं उसने सगाई भी कर ली है.
Prithvi Shaw को मिला प्यार में धोखा
पृथ्वी शॉ ने घरेलु क्रिकेट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया जिसका ईनाम इनको टीम इंडिया में वापसी के रूप में मिला है. लेकिन गर्लफ्रेंड से मिले धोखे ने इस खुशी का मजा खत्म कर दिया है. एक समय ऐसा था जब पृथ्वी शॉ और प्राची ने एक साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे लेकिन पिछले साल जून में अचानक दोनों ने ब्रेकअप करके सबको हैरान कर दिया था. उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था.

Prithvi Shaw की नई गर्लफ्रेंड
प्राची से ब्रेकअप के बाद इनका दिल टूट गया था लेकिन इनकी जिंदगी इ मॉडल और एक्ट्रेस निधि तापड़िया की एंट्री हुई. अब पृथ्वी शॉ और इनके रिश्ते की खबर काफी वायरल हो चुकी है. हाल ही नए साल के मौके पर शॉ ने निधि के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो वायरल हुई थी. खबरे ये है की निधि और शॉ एक दूसरे को डेट कर रहे है और जल्द ही शादी का एलान कर सकते है.
यह भी पढ़ें-






