KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के अंदर के राहुल ने अब तक अपने बल्ले से बहुत कम रन बनाए हैं। खराब परफॉर्मेंस के बाद भी केएल राहुल को लगातार मौका दिया जा रहा है। सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में खेल रहे केएल राहुल ने दूसरे टेस्ट मैच के अंदर पहली पारी में 15 रन तो दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन बनाया। फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल इस समय टीम से बाहर बैठा हुआ है। लेकिन केएल राहुल को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। अब इसको लेकर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने अपना बयान जारी किया है।

KL Rahul का पिछली 10 पारियों में परफॉर्मेंस
केएल राहुल की पिछली 10 टेस्ट मैच की पारियों की बात करें तो उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं बनाया गया है। इसके बाद भी इनको लगातार मौका मिल रहा है। वही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान, पृथ्वी शॉ को टीम में होने के बाद भी मौका नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शुभ्मन गिल को भी टीम से बाहर बिठाया हुआ है। जबकि केएल राहुल इतना फेल हो रहे हैं फिर भी इनको लगातार मौका मिल रहा है। अगर आप 10 पारियों से पीछे जाकर भी देखेंगे तो भी केएल राहुल ज्यादा रन नहीं बना रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने किया केएल राहुल का सपोर्ट
वेंकटेश प्रसाद ने बयान देकर कहा था कि केएल राहुल को टीम से बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि, “अपने कैरियर के अंदर खराब फॉर्म का शिकार बहुत सारे खिलाड़ी होते हैं। हम केएल राहुल पर बहुत भरोसा करते हैं और आगे भी उनका समर्थन करते रहेंगे।”
यह भी पढ़े:






