Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने पीटर हैंडस्कॉन्ब को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच करवाकर आउट कर दिया। रविचंद्रन अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।
जेम्स एंडरसन को पछाड़कर Ravichandran Ashwin बने नंबर वन

रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को शुरुआती दो टेस्ट में जीतने में मदद की है। इन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में 6 विकेट चटकाए थे। इससे पहले पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी, जिसका इनाम इन्हें टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन स्थान के रूप में मिला है।
रविचंद्रन अश्विन के नंबर वन पर आने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 864 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। दूसरे स्थान पर उपस्थित जेम्स एंडरसन के 859 रेटिंग पॉइंट है। वहीं तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं, जिनके 858 रेटिंग पॉइंट्स है। टॉप 10 की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर मौजूद है, जिनके 795 रेटिंग पॉइंट है। वही रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मौजूद है, और उनके 763 रेटिंग पॉइंट है।
तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट हासिल कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। और भारत की पहली पारी से उन्होंने 87 रन की बढ़त ले ली है।
यह भी पढ़ें:






