Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में स्पिनर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक टिक नहीं पाई है। इन दोनों की शानदार फॉर्म की वजह से ही भारत में शुरुआती दोनों मैच बड़ी ही आसानी से जीत लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी के दम पर पहले भी भारतीय टीम को कई बार मैच जिताने में मदद की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अगला टेस्ट 1 मार्च से शुरू होने वाला है। यहां पर रविचंद्रन की निगाहें एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे Ravichandran Ashwin
इस सीरीज के अंदर रविचंद्रन अश्विन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। आने वाले टेस्ट मैच में अगर रविचंद्रन अश्विन 2 विकेट हासिल करते हैं तो वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे। कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट केरियर में 687 विकेट हासिल किए थे। रविचंद्रन अश्विन के इस समय 686 विकेट है। अगर वह 2 विकेट लेते हैं तो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे। फिर इनके आगे अनिल कुंबले 956 विकेट और हरभजन सिंह 711 विकेट ही रहेंगे।

अनिल कुंबले का रिकॉर्ड अश्विन के निशाने पर
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 विकेट लिए थे। रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 103 विकेट लिए हैं। अगर आने वाले तीसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन 9 विकेट अपने नाम करते हैं तो वह अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़े:






