
Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पारी और 132 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी में उलझे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरीके से लाचार नजर आए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जहां 177 रन पर सिमट गई तो वहीं दूसरी पारी सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। इसी दौरान भारतीय स्पिनर गेंदबाज रविंद्र जडेजा पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया है। साथ ही उनको एक डिमैरिट अंक भी दिया है।
क्या है पूरा मामला
नागपुर टेस्ट के पहले दिन जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे, उस दौरान उंगली में दर्द होने पर इन्होंने दर्द निवारक क्रीम उंगली पर लगाई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। जडेजा पर बॉल टैंपरिंग के आरोप भी लगे। आईसीसी ने जब इसकी पुष्टि की तो पता लगा कि बोल से किसी भी प्रकार की छेड़खानी रविंद्र जडेजा नहीं कर रहे थे। वह अपनी उंगली पर एक दर्द निवारक क्रीम लगा रहे थे। वायरल वीडियो के अंदर मोहम्मद सिराज के हाथ से लेकर अपने हाथ की तर्जनी उंगली पर कुछ रगड़ते हुए रविंद्र जडेजा नजर आए थे।
ICC ने जारी किया अपना बयान
आईसीसी ने इसके बारे में एक बयान जारी किया है और कहा है कि, “भारत के स्पिनर गेंदबाज रविंद्र जडेजा नागपुर टेस्ट के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करते हुए नजर आए। इस वजह से उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनकी डी मेरिट में 1 अंक जोड़ दिया गया है पिछले 24 महीने में रविंद्र जडेजा का यह पहला उल्लंघन है।”
आईसीसी ने आगे बात करते हुए बताया कि, “मैच रेफरी ने जांच की और मरहम पूरी तरीके से चिकित्सा करने के उद्देश्य से लगाया गया था, जिसकी वजह से गेंद की स्थिति में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।”
मैच में Ravindra Jadeja का प्रदर्शन
इस मैच के अंदर 5 महीने बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट चटकाए जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 177 रन पर आउट हो गई। उसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 70 रन की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इस मैच के अंदर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन बेहद खास रहा है।
यह भी पढ़े:





