WTC Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मैच था। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। लेकिन भारतीय फैंस को निराशा ही हाथ लगी। मेहमान टीम को सिर्फ 76 रनों का आसान लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने 1 विकेट गंवाते हुए तीसरे दिन के पहले ही सेशन में हासिल कर लिया।

WTC Points Table में हुआ बदलाव
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत की वजह से भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में प्रवेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल के अंदर अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को भारत में ही हराकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे चल रही है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल के अंदर ऑस्ट्रेलिया 18 में से 11 में जीत कर 68.52 पॉइंट हासिल कर चुकी है और इस टेबल के अंदर पहले स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम को अगर यह फाइनल खेलना है तो चार मैचों की सीरीज में से कम से कम तीन मैच जीतना जरूरी है। फिलहाल भारतीय टीम 17 में से 10 मैच जीतकर इस पॉइंट टेबल में 60.29% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
तीसरे स्थान की बात करें तो श्रीलंका की टीम 10 में से 5 मुकाबले जीतकर 53.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम को फाइनल खेलने के लिए आने वाला टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा।
यह भी पढ़े – “मौका हाथ से गँवा दिया…!” मैच हारने के बाद Rohit Sharma ने इसके सर फोड़ा हार का ठीकरा






