MS Dhoni वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पर हाल ही में लाइव मैच के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने धोनी की याद दिला दी। दरअसल भारत की महिला क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका में टी-20 विश्वकप खेल रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला, और यह वाकया भी इसी मैच में देखने को मिला।
इस मैच को बेशक भारतीय टीम 11 रनों से हार गयी। लेकिन मैच के दौरान कई ऐसे मौके आये, जिन्हें भारतीय क्रिकेट फैन हमेशा याद रखेंगे। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे। इस दौरान रेणुका सिंह ने सिर्फ 15 रन देकर 5 विकेट झटके।

ऋचा घोष ने दिलाई MS Dhoni की याद
इसी दौरान भारत की विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर भारत के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर धोनी की याद आ गयी। ऋचा ने रेणुका की गेंद पर डेनियल व्याट का कैच पकड़कर उन्हें पवैलियन भेज दिया, जिसके बाद लोग उनकी तुलना MS Dhoni से करने लगे।
Richa Ghosh took amazing catch 😌#Dhoni #T20WorldCup #INDvENG pic.twitter.com/5NtR9RKUPM
— TUSHAR (@Tushar032000) February 18, 2023
यह भी पढ़ें:





