Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इस समय चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। रोहित शर्मा ने अपनी शानदार कप्तानी के दम पर इस सीरीज में शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं और सीरीज में 2-0 से आगे चल रहे हैं। इस सीरीज का अगला मैच 1 मार्च से 5 मार्च के बीच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने एक इंटरव्यू में धोनी और रोहित शर्मा को लेकर खुलासा किया है।

Rohit Sharma ने के केएस भरत को बताया धोनी से बेस्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के अंदर भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा बेहतरीन कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों को इन्होंने पूरी आजादी दी है जिसकी वजह से उनका प्रदर्शन बेहतरीन हो रहा है। पहले टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएस भरत ने डेब्यू किया। दूसरी पारी में उन्हें छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया जहां पर उन्होंने 22 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर टीम की जीत में अपना योगदान दिया।
धोनी है टीम इंडिया के रिव्यु सिस्टम
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर केएस भरत ने कहा कि, “रोहित भाई ने मुझे बताया है कि मैं दूसरी पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। इसलिए जब मैं टीम में योगदान देने के लिए तैयार हो रहा था तो उन्होंने कहा कि मैं डीआरएस का आंकलन करने के लिए सबसे अच्छा हूं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लोग रिव्यू सिस्टम के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि विकेट के पीछे रहकर उन्होंने जिस प्रकार से रिव्यु की गणना की थी वह ज्यादातर मौकों पर फेल नहीं होती थी। विराट कोहली जब कप्तानी करते थे तो अक्सर धोनी को पूछ कर ही रिव्यू लिया करते थे।
यह भी पढ़े – “दोनों डेट कर रहे हैं…!” शादी में Shreyas Iyer के साथ नजर आई धनाश्री वर्मा, फैंस ने कर दिया ट्रोल






