Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का समापन हो गया है। अब 17 मार्च 2023 से एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। इस एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में टीम की कप्तानी हार्दिक पांडे को सौंपी गई है। रोहित शर्मा ने किस वजह से यह नाम वापस लिया है इसकी जानकारी सामने आ गई है। आइए समझते हैं इसके बारे में…

Rohit Sharma इस वजह से नहीं खेलेंगे पहला वनडे
जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के साले और उनकी पत्नी रितिका साजदेह के भाई की शादी 17 मार्च 2023 को होने वाली है। क्योंकि यह एक फैमिली प्रोग्राम है जिसकी वजह से रोहित शर्मा का वहां पर उपस्थित रहना जरूरी है। इसी वजह से उन्होंने पहले एकदिवसीय मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हरा दिया है। भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया है। अब आने वाली एकदिवसीय सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

यह देखिए टीम इंडिया की 18 सदस्य स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।






