KL Rahul-Athiya Shetty: काफी लंबे समय तक एक-दूसरो को डेट करने के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने फाइनली एक-दूसरे से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल बना हुआ है। हालांकि, जहां सुनील शेट्टी शादी के बाद 2-2 शानदार रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, केएल राहुल ने देश के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां, क्रिकेटर ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया है।

केएल राहुल ने कैंसिल किया अपना हनीमून
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के तुरंत बाद अथिया और केएल राहुल हनीमून पर नहीं जाएंगे। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज होने वाली है। इस टीम का हिस्सा केएल राहुल भी हैं और यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये मैच टीम इंडिया को WTC से आगे ले जाएगा। इसके अलावा, इस सीरीज के बाद भारत को ODI सीरीज भी खेलनी है और इसके बाद आईपीएल का 16वां सीजन भी शुरू हो जाएगा, जिस वह से केएल राहुल को अपना समय देना होगा, क्योंकि राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान हैं।

शादी के महीनों बाद होगा रिसेप्शन
आमतौर पर शादी के कुछ दिनों बाद ही सब रिसेप्शन देते हैं, लेकिन केएल राहुल अपने काम के कारण काफी समय के बाद अपना रिसेप्शन देंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो अथिया- राहुल की शादी के बाद दो बड़े रिसेप्शन रखे जाएंगे, जिसमें से एक मुंबई और दूसरा बेंगलुरू में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, रिसेप्शन कब होगी इसकी डेट सामने नहीं आई है।






