Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने केएल राहुल को लेकर एक बयान दिया है। सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर केएल राहुल को हो रही आलोचनाओं से बचना है तो अपने प्रदर्शन को सुधारना ही होगा, नहीं तो उन्हें इसी प्रकार से आलोचनाओं का सामना करना ही पड़ेगा। कोई भी भारतीय खिलाड़ी अगर भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो उसकी आलोचना निश्चित है।

कई खिलाड़ी झेल चुके हैं आलोचना- Sourav Ganguly
सौरव गांगुली ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “जब आप भारत में रहते हैं और रन नहीं बनाते हैं तो आपकी आलोचना तो होना निश्चित है। केएल राहुल ऐसे अकेले खिलाड़ी नहीं है जो इस प्रकार की आलोचनाओं का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस प्रकार की आलोचनाएं सही है। टीम प्रबंधन को फिलहाल केएल राहुल बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन टीम के कोच और टीम के कप्तान इसके बारे में क्या सोचते हैं यह भी बहुत महत्वपूर्ण है।”

शुभमन गिल को लेकर दिया यह बयान
सौरव गांगुली ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को लेकर कहा की, “मुझे यकीन है कि जब गिल को खेलने के लिए मौका मिलेगा तो वह सब की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। चयनकर्ता और कप्तान शुभमन गिल के बारे में बहुत सोचते हैं और उन्हें बेहतर मौका जल्दी मिलेगा। इसी वजह से उन्हें अभी एकदिवसीय और टी20 में खिलाया जा रहा है जहां पर उनका प्रदर्शन बेहतरीन है। लेकिन टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए अभी गिल को इंतजार करना होगा।” इस बात से साफ पता लग जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन फ़िलहाल अनुभवी खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रहा है, युवा खिलाड़ियों पर नहीं।
यह भी पढ़े:






