IPL 2023: आईपीएल 2023 के लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहले तीन आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी रखी जाएगी जिसको लेकर बॉलीवुड के कई सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। पिछली बार आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी साल 2018 में हुई थी। इसके लगभग 5 साल बाद अब नए सीजन की ओपनिंग सेरिमनी धमाकेदार होने वाली है।

IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी होगी शानदार
4 मार्च को डब्ल्यूपीएल 2023 की शुरुआत हुई तो बॉलीवुड के कई सितारों ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया था। अब आईपीएल 2023 के अंदर ओपनिंग सेरिमनी के अंदर आपको रश्मिका मंदना, तमन्ना भाटिया परफॉर्म करते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ और अरिजीत सिंह भी फैंस के लिए परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी ओपनिंग सेरेमनी
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस के बीच में होने वाला है। पहला मुकाबला शुरू होने से एक घंटा पहले ओपनिंग सेरिमनी होने वाली है। 45 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंदर बड़े बड़े सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इस ओपनिंग सेरिमनी को आप जिओसिनेमा के अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ऑनलाइन स्ट्रीम होते हुए देख पाएंगे।






