Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय पारी 36 रन के स्कोर से शुरू हुई। 74 रन के स्कोर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। इस समय मैदान पर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा खेल रहे हैं। शुभमन कि अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। शुभमन गिल को इस मैच में एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीवनदान मिला। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है।

Shubman Gill वीडियो हुआ वायरल
जब शुभमन गिल 31 रन पर खेल रहे थे। उस समय नाथन लियोन की बॉल पर इन्हें जीवनदान मिला। नाथन लियोन ने शुभमन गिल को गेंद डाली और शुभमन गिल ने उसे डिफेंस करने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे जाकर पैड से टकराई। नाथन लयोन ने पूरे जोश के साथ अपील की लेकिन अंपायर ने नोटआउट करार नहीं दिया। जिसके बाद स्टीव स्मिथ और नाथन लियोन एंपायर के साथ बहस करने लगे।

अंपायर के फैसले से नाराज हुए ऑस्ट्रेलिया कप्तान
जब अंपायर ने शुभमन गिल को नॉट आउट करार दिया तो स्टीव स्मिथ और बाकी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी बिल्कुल खुश नजर नहीं आए। इसकी वजह से उन्होंने रिव्यू लिया। रिव्यु लेने पर जांच की गई तो पता लगा कि शुभमन गिल क्रीज से 3 मीटर आगे आ गए थे। जिसकी वजह से बॉल का इंपैक्ट आउटसाइड ऑफ था। ऐसे में उन्हें नॉटआउट करार दिया गया। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपना रिव्यू भी खराब कर लिया और शुभमन गिल आउट भी नहीं हुए।
OHHH https://t.co/wAUpvgTkhz pic.twitter.com/C7ypL9eIm9
— javed ansari (@javedan00643948) March 11, 2023
यह भी पढ़े – क्रिकेट के जानी दुश्मन बने दोस्त, Gautam Gambhir का हाल पूछने आया उनका सबसे बड़ा दुश्मन, वायरल हुआ वीडियो






