Virat Kohli: विराट कोहली मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फिटनेस वाले क्रिकेटर है। मैदान पर उनकी जबरदस्त फिटनेस के नजारे हमें देखने को मिलते हैं। अपनी शानदार फील्डिंग और चौके छक्कों की बदौलत विराट कोहली पारी को संभाल लेते हैं। कई बार विराट कोहली मैदान पर इतनी अच्छी रनिंग करते हैं कि सिंगल और डबल रन लेकर भी पारी को आगे बढ़ाते रहते हैं। साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली से यूट्यूब चैनल पर सवाल पूछा और उस खिलाड़ी का नाम बताया जो मैदान के बीच में सबसे धीरे दौड़ते हैं। साथ ही सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ी का नाम भी बताया।

Virat Kohli ने इसे बताया खराब रनर
एबी डी विलियर्स ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली से बातचीत की। जहां पर उन्होंने विकेट पर सबसे खराब क्रिकेटर के बारे में पूछा तो विराट कोहली ने कहा कि, “चेतेश्वर पुजारा विकेटों के बीच में सबसे खराब दौड़ लगाते हैं। सेंचुरियन टेस्ट मैच के दौरान पुजारा रन आउट हो गए थे और मैंने कहा था कि ऐसा होता रहता है। दूसरी पारी में उन्होंने पार्थिव पटेल को तीसरा रन दौड़ने के लिए आवाज लगाई लेकिन खुद ठीक प्रकार से नहीं दौड़ पाए और रन आउट हो गए।”

इस खिलाड़ी को बताया विराट कोहली ने सबसे बेहतरीन रनर
विकेट के बीच में कौन सबसे अच्छी दौड़ लगाता है? इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने पहले एबी डिविलियर्स का नाम लिया और उसके बाद में कहा कि, “एबी डिविलियर्स के बाद अगर कोई विकेटों के बीच में सबसे अच्छी दौड़ लगाता है तो वह एमएस धोनी हैएबी डिविलियर्स”
यह भी पढ़े – Smriti Mandhana की इस चाल ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का खेल, RCB ने हारकर खड़ी कर दी MI के लिए बड़ी मुसीबत





