West Indies और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम निर्णायक मुकाबला मंगलवार को जोहान्सबर्ग में खेला गया। रनों से भरपूर इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया। हालाँकि जीत अंत में वेस्टइंडीज की हुई। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली।
West Indies ने 2-1 से जीती सीरीज
इस सीरीज की मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालाँकि साउथ अफ्रीका ने इस दूसरे टी-20 में एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज को बराबरी पर ला दिया। हालाँकि वेस्टइंडीज की टीम तीसरे मुकाबले में एक बार फिर 7 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। ऐसा करके उन्होंने मेजबान साउथ अफ्रीका को 2-1 से सीरीज में मात देदी।

मैच का हाल
टी-20 क्रिकेट की एक पारी सिर्फ 80 मिनट की होती हैं। ऐसे में पहली पारी में ही वेस्टइंडीज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। हैरत की बात यह थी कि इस दौरान एक भी बल्लेबाज ने फिफ्टी तक नहीं मारी थी। इस दौरान साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी, रबाड़ा और नोर्खियाँ ने 2-2 विकेट झटके।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को रीज हेनरिक्स ने विस्फोटक शुरुआत दी। उन्होंने 44 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। हालाँकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। इस दौरान मेजबान टीम सिफ 213 रन बना सकी। इस मुकाबले के असली हीरो अल्जारी जोसेफ रहे जिन्होंने मैच में 5 विकेट झटके।






