क्रिकेट की दीवानगी भारत में हमेशा से ही बहुत ज्यादा रही है। कभी भी इसको लेकर कोई नेगेटिव न्यूज़ हमें सुनने को नहीं मिलती है। लेकिन आज जो खबर आपको सुनाने जा रहे है वह बिहार के गोपालगंज से सामने आई है। यहाँ पर एक लड़के की क्रिकेट में पनपे विवाद की वजह से चाक़ू से गोद गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घटी इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है।
क्रिकेट के मैदान पर कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद छात्र अंकित की जिंदगी खत्म होने के बाद समाप्त हुआ है। शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय दो गुटों के बीच में झगड़ा हो गया। उसके बाद दोनों गुट एक दूसरे पर चाकू और डंडो से हमला कर बैठे। इस झगड़े में छात्र अंकित की चाकू लगने से जान चली गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। विवाद होने के अगले दिन जब बाहर घूमने गया तो हमलावरों ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

12वीं का छात्र था अंकित
यह घटना गोपालगंज के बसडीला गाँव की मस्जिद के पास घटी है। मृतक छात्र डीएवी प्लस टू स्कूल में NCC कैडेट था और इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद में बॉडी परिजनों के हवाले कर दी है। पुलिस जब डेड बॉडी लेकर गाँव पहुंची तो वहां पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े:
- “जसप्रीत बुमराह शाहीन अफरीदी के सामने कुछ भी नहीं”, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने उगला भारतीय गेंदबाज के खिलाफ जहर
- Virat Kohli पत्नी अनुष्का साथ पहुंचे मंदिर में, किया अनुष्ठान और लंगर का आयोजन, मोदी जी के गुरु जी से लिया आशीर्वाद
पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायर करना पड़ा और फाॅर्स के साथ मिलकर जनता पर बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस लगातार दोषियों की तलाश कर रही है और उनके ठिकानो पर छापेमारी कर रही है।






