Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मैच समाप्त हो चुके हैं। शुरुआती दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। अब तक हुए दोनों ही मुकाबलों के अंदर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन ही मैच जीत लिया है।
Australia की टीम हुई चोट का शिकार
ऑस्ट्रेलिया की टीम की बात करें तो उनके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से आने वाले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैटकमिंस को भी ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा। अब डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को अगला झटका लगा है। डेविड वॉर्नर टीम ऑस्ट्रेलिया से बाहर हो गए हैं।

डेविड वार्नर भी हुए टीम से बाहर
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज के अंदर अच्छे हालात में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की टीम से उनके प्रमुख बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बाहर हो गए हैं। डेविड वॉर्नर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के सामने बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो चुके हैं। बाउंसर गेंद सीधा जाकर उनके हेलमेट से लगी थी जिसके बाद फिजियो को आकर उनके हालचाल चेक करने पड़े थे। उसके बाद डेविड वॉर्नर ने मैदान पर खेलने की कोशिश की थी लेकिन वह बहुत असहज नजर आ रहे थे।

क्रीज पर डेविड वॉर्नर बहुत ही कठिनाई में दिखाई दे रहे थे। इस चोट की वजह से अब उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आगामी दोनों टेस्ट में से बाहर होना पड़ा है। इस चोट की वजह से डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे मुकाबले में मैदान पर नजर नहीं आए थे। दूसरी पारी के अंदर यह खिलाड़ी फील्डिंग करने और बल्लेबाजी करने मैदान पर नजर नहीं आया था। बात करें इस सीरीज में डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन की तो दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े:






