Axar Patel: भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने शादी कर ली है. लंबे समय से ये अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल को डेट कर रहे थे. आखिरकार 26 जनवरी 2023 को इन्होने गुजराती रीती-रिवाज से शादी कर ली है. इस समय सोशल मीडिया पर इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और विडियो वायरल हो रहे है. इस शादी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित कई सितारे शामिल हुए.

Axar Patel Weds Meha Patel
सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे अक्षर पटेल घोड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे है. हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. इस जोड़े की शादी की खबरे अचानक मिलने से हर कोई खुश नजर आ रहा है. हाल ही में 23 जनवरी को भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की है.
Axar Patel got moves.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2023
Many congratulations to them! pic.twitter.com/0xJKAXX2Cc
मोहम्मद कैफ ने शेयर की Axar Patel की शादी की तस्वीरे
अक्षर पटेल जब बारात लेकर पहुंचे वहां पर मेहा डांस करती हुई नजर आई. मोहम्मद कैफ ने इनकी शादी के खूबसूरत फोटो ट्वीटर पर शेयर किये है जो तुरंत वायरल हो गए. फैंस ने इन फोटो और विडियो पर जमकर प्यार लुटाया है. जयदेव उनादकट ने भी कुछ तस्वीरें इन्सटा पर शेयर की थी जो तुरंत वायरल हो गई.
Many congratulations to Axar Patel and Meha Patel on getting married. pic.twitter.com/7h4EvwiulU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2023
Axar Patel की शादी में शामिल नहीं हुई टीम इंडिया
अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को शादी में बुलाया था. लेकिन टीम इंडिया के टाइमटेबल के चलते ज्यादातर खिलाड़ी शादी में शामिल नहीं हो पाए. टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपनी टीममेट को शादी की शुभकामनाये दी है. हम भी अक्षर पटेल और मेहा पटेल को उनके गृहस्थी जीवन प्रारंभ होने पर बधाई और शुभकामनाये देते है.
Read Also-






