BCCI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 17 मार्च 2023 से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज शुरू होने वाली है। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल जब ऑस्ट्रेलिया भारत में खेलने आई थी, तब T20 सीरीज खेली गई थी। इसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया इस बार भी एकदिवसीय सीरीज जीतकर इस रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेगी।
IND vs AUS एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने टीम का ऐलान करते हुए टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दिया है। वहीं हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया है। पहले एकदिवसीय मैच की बात करें तो रोहित शर्मा अपने व्यक्तिगत कारण की वजह से मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में पहले एकदिवसीय मैच के अंदर हार्दिक पंड्या ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
BCCI ने ट्वीट करके दी जानकारी
🚨 NEWS 🚨: India squads for last two Tests of Border-Gavaskar Trophy and ODI series announced. #TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
More Details 🔽https://t.co/Mh8XMabWei
इस टीम के बारे में बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के ऊपर जानकारी दी है। इस एकदिवसीय टीम के अंदर लंबे समय बाद जयदेव उनादकट की वापसी हुई है। वहीं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर को भी एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है। बीसीसीआई की चयन समिति ने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को इस बार खेलने का मौका दिया है।
टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), आर जडेजा, कुलदीप यादव, सुंदर, चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़ें: BCCI के चीफ सिलेक्टर का सनसनीखेज खुलासा, Hardik Pandya समेत 3 खिलाड़ी टीम में जगह पक्की करने पहुंचे गए थे घर






