Harbhajan Singh: भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज यूज़वेंद्र चहल का सिटिंग पॉज काफी वायरल हुआ था। आज भी इनका यह पोज आईकॉनिक माना जाता है। बहुत सारे लोग इनके इस स्टाइल की कॉपी करते हुए नजर आते हैं। युजवेंद्र चहल कई बार आपको इस पोज में नजर आए हैं। अब भारतीय टीम के एक और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ने युजवेंद्र चहल के इस पॉज की कॉपी की है। सोशल मीडिया पर चहल के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
सुरेश रैना ने की चहल की नकल
View this post on Instagram
शुक्रवार को सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें युजवेंद्र चहल के साथ यह जमीन पर लेट कर आईकॉनिक सिटिंग पोज देते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ ही इन्होंने कैप्शन लिखा है कि, “हम अब तक के सबसे फेमस पॉज की नकल कर रहे हैं। मैदान पर तो हमने इसका काफी प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास किया है। आगामी सीरीज के लिए सभी को शुभकामनाएं।”
Harbhajan Singh ने किया फोटो पर कमेंट

युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना की यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। पूर्व स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने भी इस फोटो पर कमेंट किया। प्रियंका ने हंसने वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में शेयर किए हैं तो वहीं हरभजन सिंह ने कजरा रे कमेंट में लिखा है। फैंस को भी इनकी यह है तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आई है और इस पर कई प्रकार के कमेंट देखे जा रहे हैं। लोगों ने कहा है कि हरियाणा के बंदे जमीन से जुड़े होते हैं।
यह भी पढ़े- इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बावजूद जश्न मनाते नजर आए Ben Stokes, वीडियो हुआ वायरल






