Kane Williamson: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई है। इस सीरीज के अंदर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए एक शतक और एक दोहरा शतक लगा दिया है। इस सीरीज के अंदर इनके शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत एक खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया है। इनाम में कुछ ऐसा दिया गया जिसके बारे में अब हर कोई चर्चा कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इनको मिले हुए इनाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Kane Williamson को इनाम में मिला पेंट
किसी भी सीरीज अथवा टूर्नामेंट के अंदर कोई खिलाड़ी जब बेहतरीन प्रदर्शन करता है तो उसको मिलने वाली इनाम की राशि अक्सर ही लाखों रुपए में होती है। लेकिन न्यूजीलैंड में इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिसके लिए उन्हें ₹51000 का चेक और साथ में पेंट के डिब्बे दिए गए।

इसके बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी इंटरनेट पर शेयर करते हुए लिखा कि, “विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से उन्हें 150 लीटर पेंट मिला है। इस पेंट की कीमत लगभग ₹16000 है और इसका इस्तेमाल टी प्यु क्रिकेट क्लब को कलर करने के लिए किया जाएगा।”
इस सीरीज के अंदर केन विलियमसन ने 3 पारियों में लगभग 168 की औसत से 337 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल है। पिछली चार पारियों में इस खिलाड़ी ने 2 शतक और एक दोहरा शतक लगाया है। आईपीएल 2023 के अंदर गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।






