Ravi Shastri ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को शुरू हो रहे इंदौर टेस्ट से पहले एक बड़ी मांग रखी हैं। भारतीय टीम के पूर्व कोच रह चुके रवि शास्त्री का मानना हैं कि भारतीय टीम को अब केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका देना चाहिए। भारतीय टीम इससे पहले दोनों टेस्ट मुकाबले जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी हैं।
गिल के समर्थन में आये Ravi Shastri

केएल राहुल को पहले दोनों मैचों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिला था। इस दौरान वह भारतीय टीम के उपकप्तान भी थे। लेकिन, इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह भारतीय टीम की जीत में कोई भी योगदान नहीं दे सके। ऐसे में BCCI को लगातार उनके चयन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। हाल ही में राहुल को उपकप्तान के पद से भी हटा दिया गया था।
हालाँकि रवि शास्त्री का मानना हैं कि घरेलु मैचों में भारतीय टीम को किसी उपकप्तान की जरुरत नहीं हैं। आसीसी के एक रिव्यु एपिसोड में इस पर चर्चा करते हुए शास्त्री ने गिल को मौका देने का भी समर्थन किया।
“शुभमन गिल इस मैच में प्रदर्शन करे या नहीं, लेकिन फॉर्म और प्रतिभा के आधार पर उसने यह मौका अर्जित किया हैं। टीम मैनेजमेंट जानती हैं केएल राहुल का फॉर्म। उन्हें यह भी पता हैं कि गिल को किस प्रकार देखना हैं। टीम को इस समय गिल जैसे खिलाड़ी की जरुरत हैं, लेकिन फैसला उन्हें लेना हैं,” शास्त्री ने अपने बयान में कहा।
यह भी पढ़ें:






