ICC Rankings: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतक ठोक कर टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी की है। 3 साल के लंबे अंतराल के बाद उन्होंने अपने कैरिएर का यह है 75वां शतक लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में यह इनका यह 28वां शतक है। इस शतक के बाद में आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाई है।
विराट कोहली की टेस्ट रैंकिंग

विराट कोहली को आठ पायदान का फायदा हुआ है, और अब टेस्ट रैंकिंग में 704 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ही 13वें स्थान पर आ गए हैं। टॉप 10 की लिस्ट में ऋषभ पंत 9वें स्थान पर और कप्तान रोहित शर्मा दसवें स्थान पर मौजूद है।
ICC Rankings में रविचंद्रन अश्विन और जडेजा का जलवा

आईसीसी द्वारा जारी की इस रैंकिंग के अंदर भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का जबरदस्त जलवा बरकरार है। रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी करते हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 25 विकेट लिए हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग के अंदर रविचंद्रन अश्विन पहले स्थान पर आ गए हैं।
अक्षर पटेल की बात करें तो इन्होंने चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 3 अर्धशतक लगाए हैं, और सीरीज में कुल 264 रन बनाए हैं। इसकी वजह से आईसीसी कि ऑल राउंडर रैंकिंग में 44वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑलराउंडरों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा अब भी पहले नंबर पर है, और दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन है।
यह भी पढ़े – Rohit Sharma ने इस वजह से लिया IND vs AUS वनडे सीरीज से अपना नाम वापस, वजह जानकर फैंस को लगा झटका






